बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के मां मढ़ी दाई मैरिज हॉल मे मंगलवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मरका,कमासिन, बबेरू, पवैया, मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों का बूथ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत रहे, वही इस बूथ स्तरीय सम्मेलन में आए हुए सभी बूथ अध्यक्षों क़ो आने वाली 2027 के विधानसभा के चुनाव को लेकर चर्चा की गई, और कहां गया कि सभी लोग अपना बूथ की तैयारी करें ताकि चुनाव में आपके सभी बूथों में सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी मतदान मिल सके, वहीं भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी कार्यकर्ताओं को
जानकारी दी गई. और कहा कि सब लोग मिलकर बूथ को सशक्त बनाएं और संगठन को और मजबूत करें, वहीं समाजवादी पार्टी बसपा और कांग्रेस पर राम का निशान निशाना साधा. इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल भाजपा नेता अजय पटेल अयोध्या सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता दो डॉक्टर सदाशिव भारतीय विष्णु प्रताप सिंह अखिलेश श्रीवास्तव, एवं चारों मंडलों के बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment