भीषण गर्मी में राहगीरों को मिला पुदीने का शीतल शरबत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 3, 2026

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिला पुदीने का शीतल शरबत

परिषद ने जिलाधिकारी के निर्देश पर लगाया स्टॉल

बांदा, के एस दुबे । लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे तापमान और झुलसाने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन और सामाजिक संगठन पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी (डीएम) के विशेष निर्देश पर कचेहरी चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क और संघमित्रा बौद्ध विहार के सामने राहगीरों के लिए निरंतर शीतल जल सेवा चलाई जा रही है। इसी कड़ी में 3 जून को ऑल अधिकारी कर्मचारी शिक्षक विकास परिषद की टीम ने मोर्चा संभाला और कचेहरी आने वाले सैकड़ों लोगों को पेठा, बताशा और पुदीना युक्त शीतल पेयजल वितरित किया।गौरतलब है कि इस चिलचिलाती धूप में जिला मुख्यालय, कोर्ट-कचहरी और अन्य सरकारी दफ्तरों में अपने काम के सिलसिले में रोजाना दूर-दराज के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण और राहगीर पहुंचते हैं। दोपहर के समय लू और प्यास से बेहाल इन लोगों को राहत देने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। इस पुनीत कार्य में शहर के कई समाजसेवी संगठन, व्यापारी, अधिकारी और कर्मचारी लगातार अपना बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।


आज आयोजित किए गए इस सेवा शिविर में ऑल अधिकारी कर्मचारी शिक्षक विकास परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार श्राजाश् के नेतृत्व में टीम के तमाम सदस्यों ने राहगीरों को रोक-रोककर ठंडा शरबत और पेठा खिलाया। इस दौरान राहगीरों के चेहरे पर भी राहत की मुस्कान साफ देखी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएल वर्मा, सत्य स्वरूप, रामकरन वर्मा, महेश साहिल, संजीव मोहन और डीके समेत परिषद के तमाम अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक सदस्य मौजूद रहे और सभी ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। इस सेवा कार्य के दौरान परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार श्राजाश् ने भीषण गर्मी और पर्यावरण असंतुलन पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज जो तापमान लगातार बढ़ रहा है, उससे निपटने का एकमात्र स्थायी तरीका यही है कि हम प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दें। हम सभी को मिलकर ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने होंगे और पर्यावरण को शुद्ध रखना होगा। इस भीषण गर्मी में न केवल इंसानों के लिए बल्कि जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों और पूरी प्रकृति के संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages