मनुवादी पार्टियों का अंबेडकर प्रेम मात्र एक ढोंग: संदीप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 15, 2026

मनुवादी पार्टियों का अंबेडकर प्रेम मात्र एक ढोंग: संदीप

बसपा की बकंधा में हुई बूथ स्तरीय बैठक 

फतेहपुर, मो शमशाद । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार हो रहे बूथ गठन के दौरान बिंदकी विधानसभा के अंतर्गत बूथ संख्या 364 बकंधा में बूथ स्तरीय बैठक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जडेजा व विशिष्ट रूप में विधानसभा महासचिव छोटेलाल गौतम पहुंचे। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जडेजा ने कहा कि मनुवादी पार्टियों द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब के प्रति जो प्रेम दिख रहा है हकीकत में ये उनका प्रेम नहीं ढोंग रचा जा रहा है यह उनकी चालबाजी और मौकापरस्ती है जो अब दलित शोषित समाज के जागरूक हो जाने पर सफल होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने बद से बदतर हालात में रहने वाले लोगों के लिए जीवन भर काम

बूथ स्तरीय बैठक में भाग लेते पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जडेजा।

किया। उन्हें पशुओं की जिंदगी से उबारने का बेमिसाल प्रयास किया। आज हमें उनके प्रयासों को आगे बढ़ाते रहना होगा। हमें चुपचाप नहीं बैठना है बल्कि बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। जब बाबा साहब अम्बेडकर ने वोट के अधिकार की बात अंग्रेजी हुकूमत के सामने रखी तब मनुवादियों में खलबली मच गई। मनुवादी चाहते थे वोट का अधिकार सिर्फ पड़े लिखे लोगों व जमीन वालों तक सीमित रहे परन्तु बाबा साहब अम्बेडकर के जबरदस्त संघर्ष के इस दलित शोषित पिछड़े समाज के सभी लोगों को बहुमूल्य वोट का अधिकार दिलाया। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने वोट के अधिकार के जरिए राजा व रंक को गरीब व अमीर को एक समान कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे लोग मनुवादियों के बहकावे में आकर गुमराह हो जाते हैं। जब बहुजन समाज के लोगों ने उनके धन और कुर्सी के प्रलोभन को दुत्कारना शुरू कर दिया तब वह झूठा अम्बेडकर प्रेम दिखाकर हमारे वोटो को हथियाने की साजिश करने लगे है। अब बहुजन समाज को सावधान रहना होगा। छोटे लाल गौतम ने कहा कि आज बहुजन समाज पार्टी की बढ़ती हुई ताकत को देखकर मनुवादियों में घबराहट है अपने अधिकारों के लिए हमें संघर्ष जारी रखना होगा। इस मौके पर सेक्टर महासचिव विनोद मौर्य, सेक्टर सचिव जितेंद्र कुमार, मोतीलाल पासवान, बूथ अध्यक्ष रामकरण, सूरजबली, चंद्रकिशोर, रामकिशुन, रामदुलारी, अर्चना, रेशमा, शिवानी, चंद्रभान, सुशील आदि पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages