पैलानी/बांदा, के एस दुबे । जसपुरा के अहिरन डेरा में बिजली विभाग की लापरवाही और अनियमित आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों व उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि आए दिन घंटों बिजली कटौती होने से घरेलू कार्यों के साथ किसानों और व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि लो वोल्टेज, जर्जर तार और खराब ट्रांसफार्मर की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट और गहरा गया है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई और पेयजल व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए तथा नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है और जल्द व्यवस्था में सुधार होगा।


No comments:
Post a Comment