सदगुरू ने ठाना है, पर्यावरण बचना है डॉ इलेश जैन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि - परम पूज या संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट जानकीकुंड के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सतना के तत्वाधान में संयुक्त रूप से पर्यावरण सुरक्षा हेतु जन जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली को ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ इलेश जैन एवं प्रदूषण बोर्ड सतना से डॉ सुधांशु तिवारी क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड सतना,डॉ राहुल द्विवेदी एवं हरीश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही प्लास्टिक उपयोग न करना एवं अपने आसपास के क्षेत्र में हरे भरे एवं छायादार वृक्ष लगाना एवं जल संरक्षण के बारे में रैली के माध्यम से लोगों जागरूक किया गया। डॉ जैन ने रैली रवाना करने से पहले विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर
व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाए और उसकी पूरी देख भाल कर तैयार करे क्यों कि वृक्ष जीवन का आधार है उन्होंने नारा देते हुए कहा कि "सदगुरू ने ठाना है, पर्यावरण बचना है"।उन्होंने कहा प्रकृति संसाधनों के दोहन और मानव जीवन के लिए उनके गलत उपयोग से पर्यावरण दूषित हो रहा है अतः दूषित पर्यावरण उन सभी घटकों को प्रभावित करता है जो जीवन जीने के लिए आवश्यक है ऐसे में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए। डॉ जैन ने पर्यावरण का अर्थ बताते हुए कहा कि संपूर्ण प्रकृति परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं इससे हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल होते हैं हवा पानी मिट्टी पौधे जानवर आदि जंतु पर्यावरण के घटक परस्पर एक दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र स्थिति तंत्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने बताया कि पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन की "ग्रीन एवं क्लीन चित्रकूट" की सोच थी और उनकी इसी सोच के लिए उन्हें चित्रकूट का ब्रांड एंबेसडर भी चुना गया था, डॉ जैन कहा करते थे कि प्रकृति के पास स्वयं ही असीम शक्ति उसे किसी मानव द्वारा निर्मित कृत्रिम की जरूरत नहीं है,बस हम सबको पूर्ण संकल्पित होकर उसके रास्ते के अवरोधों और इंसानी दखल को हटाना होगा।अगर हम लोग ऐसा कर दे तो हमारी नदिया, तालाब और भी अन्य जलाशयों का जल स्वच्छ और निर्मल हो जायेगे, जिससे पीने के लिए स्वच्छ और निर्मल जल मिलेगा, एवं वायु में घुला हुआ जहर भी खत्म हो जाएगा जिससे हम लोग सांस लेने के लिए स्वच्छ वायु ले सकेंगे। वही प्रदूषण बोर्ड सतना से आए डॉ राहुल द्विवेदी ने कहा कि प्रकृति से छेड़ छाड़ किसी को नहीं करना चाहिए आज प्रकृति के छेद छाड़ का ही नतीजा है कि लोगों का जीवन जीना दुर्लभ होता जा रहा है न स्वच्छ हवा है न ही निर्मल जल इसलिए हम सबको पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए संकल्पित होकर काम करना पड़ेगा, आज इस रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सतना की टीम सहित सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment