एसपी ने की सीसीटीएनएस व सीईआईआर पोर्टल की समीक्षा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2026

एसपी ने की सीसीटीएनएस व सीईआईआर पोर्टल की समीक्षा

अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के साथ सीसीटीएनएस एवं सीईआईआर पोर्टल के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जनपद के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान सीसीटीएनएस पर अभिलेखों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण फीडिंग, लंबित प्रविष्टियों के निस्तारण तथा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की ट्रैकिंग एवं बरामदगी की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन

पोर्टल की समीक्षा करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक व साथ में एएसपी।

किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि दोनों पोर्टलों पर प्राप्त होने वाले प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएं। बैठक में पोर्टलों के प्रभावी संचालन, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा मोबाइल बरामदगी अभियान को और अधिक गति देने पर विशेष जोर दिया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages