नमामि गंगे के तहत हर घर जल योजना भी पूरी तरह से धड़ाम हो गई है
बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील क्षेत्र के ग्राम मंडौली कला में इन दिनों भीषण पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लोगों को 10 दिनों से पीने को पानी नहीं मिला गांव के ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दराज से पानी लाकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। रामकुमार सिंह पूर्व प्रधान देशपत्र सिंह फौजी अखिलेश छोटा यादव जयराम सिंह सहित ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल व्यवस्था पूरी
तरह चरमरा गई है। हैंडपंप और अन्य जलस्रोत पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं। नमामि गंगे के तहत हर घर जल योजना भी पूरी तरह से धड़ाम हो गई है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है, जिन्हें घंटों लाइन में लगकर या दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल संकट का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से गांव में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने, खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने तथा आवश्यकतानुसार टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment