बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा में 119वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, पुलिस पेंशनरों का हुआ सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 20, 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा में 119वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, पुलिस पेंशनरों का हुआ सम्मान

बांदा, के एस दुबे  । शहर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में बैंक का 119वां स्थापना दिवस मुख्य शाखा प्रबंधक अनिमेष दास की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के पदाधिकारी एवं पुलिस पेंशनर शामिल हुए। इस अवसर पर बैंक के उपप्रबंधक अभिलाष दीक्षित ने उपस्थित पुलिस पेंशनरों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बैंक की कई विशेष सुविधाएं केवल सेवारत कर्मचारियों और अधिकारियों तक सीमित थीं, लेकिन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के प्रयासों से अब पुलिस विभाग के पेंशनरों को भी बैंक द्वारा अनेक महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के अधिकांश खाताधारकों के खाते बैंक ऑफ बड़ौदा में संचालित हैं और उन्हें बैंक की सभी


सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जा रही हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य शाखा प्रबंधक अनिमेष दास ने उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के अध्यक्ष गोविंद सिंह कछवाह, महासचिव जयकरण सिंह, मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी (एडवोकेट), उपाध्यक्ष रामा अवतार विश्वकर्मा, भैरो प्रसाद यादव, श्याम लाल यादव, नियाज़ अहमद खान, नारायण बाबू तिवारी, शंख पाणी मिश्रा, महेंद्र सिंह तोमर तथा धर्मेंद्र त्रिपाठी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी (एडवोकेट) ने दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages