बांदा, के एस दुबे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बांदा दौरे के दौरान जनपदवासियों को विकास कार्यों का एक बड़ा उपहार दिया है। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले में बुनियादी ढांचे ,शिक्षा, पर्यटन और धार्मिक स्थलों से जुड़ी कुल 20 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बांदा का सुनियोजित विकास और नई सड़कें इस बात का प्रमाण हैं कि बुंदेलखंड अब विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। झांसी-मानिकपुर सेक्शनरू फोरलेन ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा, जनता के लिए खुला,बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर मार्ग मुख्य सड़क का सुदृढ़ीकरण और लोकार्पण,मोनी बाबा आश्रम आश्रम क्षेत्र के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य का लोकार्पण,राजकीय
पॉलिटेक्निक (बांदा व बबेरू) नए परिसरों और सुविधाओं का लोकार्पण,राजकीय आईटीआई बांदा अपग्रेडेशन के कार्यों का लोकार्पण। राजकीय हाई स्कूल इंगवा और राजकीय हाई स्कूल मऊ के नए भवनों का लोकार्पण, क्योटरा चौराहा और कनवारा-ब्रह्माडेरा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, बांदा-कमासिन-राजापुर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने पर लोकार्पण।
बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के लिए कई पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। ऐतिहासिक भूरागढ़ किले के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण। शहर के नवाब टैंक में म्यूजिकल फाउंटेन, बोटिंग फैसिलिटी और ईको-टूरिज्म के विकास कार्यों की शुरुआत। श्री डाबर देवता मंदिर तथा अनथुवा स्थित आरोढ़ी दाई मंदिर में पर्यटन विकास के कार्यों का लोकार्पण। भविष्य के विकास को रफ्तार देने के लिए सीएम योगी ने कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया बांदा-कमासिन-राजापुर फोरलेन मार्ग को अब फोरलेन में बदलने और चौड़ीकरण के कार्य का शिलान्यास। बांदा शहर के आधुनिक विस्तार के लिए इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास,राजकीय पॉलिटेक्निक बांदा संस्थान के जीर्णाेद्धार कार्य की नींव रखी गई।बांदा-भरखरी संपर्क मार्ग सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास। कबीर आश्रम ग्राम पंचायत भरखरी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहाँ विकास कार्यों का शिलान्यास।बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे इस महत्वपूर्ण राज्य राजमार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास। पलारी से मिलाथू संपर्क मार्ग के अवशेष भाग के निर्माण कार्य का शिलान्यास
इन सभी परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से न केवल बांदा की कनेक्टिविटी सुधरेगी, बल्कि युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा आईटीआई और पॉलिटेक्निक के अवसर बढ़ेंगे। वहीं, नवाब टैंक और भूरागढ़ किले जैसे स्थलों के विकास से बांदा में पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन बांदा के इतिहास में विकास के एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।


No comments:
Post a Comment