सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने 6 जुलाई तक हाजिर होने का आदेश
बाँदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बाँदा डिपो में बिना सूचना के लंबे समय से लापता रहने और कम ड्यूटी करने वाले संविदा व आउटसोर्स परिचालकों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय ने ऐसे 43 परिचालकों की सूची जारी करते हुए उन्हें संविदा समाप्ति की अंतिम चेतावनी (नोटिस) जारी की है। वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी बाँदा डिपो की रिपोर्ट के बाद जारी इस आधिकारिक नोटिस (पत्र संख्याः 1330) में कहा गया है कि इन परिचालकों की लगातार अनुपस्थिति के कारण पीक सीजन में यात्रियों को बस सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है। इससे न केवल परिवहन निगम के राजस्व (प्रतिफलों) में भारी गिरावट आ रही है, बल्कि विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है। प्रशासन ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि इन संविदा परिचालकों की डिपो में उपयोगिता इस समय श्शून्यश् बनी हुई है।
विभाग द्वारा जारी की गई सूची में दो तरह के दोषी कर्मचारी शामिल हैं जिसमें कई परिचालक जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 से ही बिना किसी सूचना के ड्यूटी से पूरी तरह गायब हैं। कम ड्यूटी करने के आदीरू कुछ परिचालक नियमित रूप से काम पर नहीं आ रहे हैं और मनमाने ढंग से सेवाएं दे रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक बाँदा की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि तालिका में शामिल सभी परिचालक यदि अनुबंध की शर्तों के तहत निर्धारित 22 दिन की ड्यूटी पूरी नहीं करते हैं और 06 जुलाई तक काम पर वापस नहीं लौटते हैं, तो उनकी संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी। इसके साथ ही, आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात परिचालकों को उनकी संबंधित फर्म/एजेंसी को वापस भेज दिया जाएगा, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।


No comments:
Post a Comment