दो बाइकों की भीषण टक्कर, से जीजा-साला समेत 4 लोग घायल, - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2026

दो बाइकों की भीषण टक्कर, से जीजा-साला समेत 4 लोग घायल,

कानपुर ले जाते समय साले ने तोड़ा दम

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । अतर्रा रोड पर बुधवार कि दोपहर दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में जीजा-साला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बबेरू ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थिति अधिक नाजुक होने पर घायल अनिल यादव को कानपुर हायर सेंटर भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अतर्रा रोड पर बुधवार कि दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार अनिल यादव पुत्र दुर्विजय यादव, उम्र 34 वर्ष और उनके जीजा अरविंद


यादव पुत्र चंद्रपाल यादव 35 वर्ष, निवासी ओरा ममसी, थाना बिसंडा वहीं, दूसरी बाइक पर सवार जगत पुत्र मातादीन 20 वर्ष और अमन पुत्र रमाशंकर, 19 वर्ष निवासी निलाथू, थाना बिसंडा चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे के बाद चारों घायलों को CHC बबेरू लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अनिल यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कानपुर के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन कानपुर पहुँचते ही अनिल ने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार दोपहर 1 बजे कानपुर पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दुखद हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की मां सुरतिया देवी, पत्नी हीरामनी, पुत्र आदित्य यादव व पुत्री काव्या देवी सहित पुरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages