अवैध पेड़ों की कटान पर फूटा आक्रोश, जिला वनाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2026

अवैध पेड़ों की कटान पर फूटा आक्रोश, जिला वनाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

बांदा, के एस दुबे । जनपद में लगातार हो रही अवैध पेड़ों की कटाई और बढ़ती भीषण गर्मी के विरोध में "जल, जंगल, पहाड़ बचाओ अभियान (सेव द बांदा कैंपेन)" के बैनर तले जागरूक नागरिकों ने जिला वनाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर ठोस कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में हरे पेड़ों की अवैध कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, विकास कार्यों में काटे गए पेड़ों की भरपाई सुनिश्चित करने तथा पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज में काटे गए पेड़ों के मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा 5 जून को लगाए गए 8.58 लाख पौधों तथा 12 जुलाई के महावृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों का ग्राम पंचायतवार विवरण और उनकी वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने की भी मांग उठाई गई।


पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिले में हो रही अवैध कटान पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। पत्रकार अभिषेक शुक्ला ने कहा कि यदि वन विभाग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। छात्र लव सिन्हा ने वन माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष समिति गठित करने की मांग की। साजिद अली और अमित यादव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। छात्रनेता शमशेर यादव और कार्तिक आनंद ने चेतावनी दी कि यदि पेड़ों की कटाई नहीं रुकी तो बांदा का पर्यावरण गंभीर संकट में पड़ जाएगा और इसका असर किसानों, व्यापार और आम जनजीवन पर भी पड़ेगा।

पत्रकार अरविंद श्रीवास्तव ने भीषण गर्मी से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया, जबकि यश त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री से बांदा के पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कार्ययोजना लागू करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन लव सिन्हा ने किया। इस दौरान सुरेंद्र मिश्रा, सुनील सक्सेना, अभिषेक शुक्ला, राहुल द्विवेदी, अरविंद श्रीवास्तव, यश त्रिवेदी, अमित यादव, ओम राजपूत, साजिद अली, शिवा शुक्ला, कार्तिक आनंद, विक्की यादव, लियाकत अली, अमित वर्मा, सूरज वर्मा, सूरज सिंह, आशाराम, संजय बाबू पाल, अरविंद सिंह, हर्षित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages