उत्कृष्ट सफलता पर बेटे के साथ माता-पिता व बहन को भी सराहा
खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर चयनित होकर खागा का नाम रोशन करने वाले अभय सिंह का सोमवार को नगर में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राजपूत नगर स्थित उनके आवास पहुंचकर माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अभय सिंह ने हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें
![]() |
| उपनिरीक्षक बनने पर अभय सिंह व उनके परिवार को सम्मानित करते व्यापारी। |
उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। व्यापार मंडल खागा के महामंत्री एवं अभय सिंह के पिता दिनेश सिंह राजपूत, माता ममता राठौर तथा बहन निधि को भी बेहतर परवरिश और उत्कृष्ट संस्कार देने के लिए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि परिवार के संस्कार और मार्गदर्शन से ही युवा बड़ी सफलताएं हासिल कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजेश चैधरी, अनिल साहू, ललित केशरवानी, वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू, खागा नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरि, मनोज शुक्ल, उपाध्यक्ष भूप सिंह यादव, विकास केशरवानी, गुड्डू बाजपेई, डॉ. आरसी राय, मंसूर आलम, वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज, मंत्री राजू तिवारी, शमीम अहमद, चुन्ना, धीरेंद्र शुक्ल, अवन अग्रहरि, जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment