सदर, पैलानी और अतर्रा समेत कई तहसीलों के एसडीएम बदले - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 21, 2026

सदर, पैलानी और अतर्रा समेत कई तहसीलों के एसडीएम बदले

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जनहित एवं शासकीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए नवागत डिप्टी कलेक्टरों तथा जनपद में पूर्व से तैनात उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस नए आदेश के बाद सदर, पैलानी, अतर्रा और बबेरू सहित जिले की कई प्रमुख तहसीलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल हुआ है। जिलाधिकारी


द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की नई जिम्मेदारिया दी गई जिसमेंनवीन प्रसाद उपजिलाधिकारी (एसडीएम), सदर, भूपेन्द्र सिंह उपजिलाधिकारी (एसडीएम), पैलानी, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा उपजिलाधिकारी (एसडीएम), अतर्रा, प्रीति तिवारी डिप्टी कलेक्टर (राजस्व), बांदा, पूनम गौतम उपजिलाधिकारी न्यायिक, सदर, अंकित वर्मा उपजिलाधिकारी न्यायिक, बबेरू तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश।

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश दिए हैं। साथ ही, कार्यभार संभालने के उपरांत उसी दिन अनुपालन रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजने के लिए कहा गया है ताकि आदेशों का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रशासन को अधिक सक्रिय बनाना, न्यायालयों में लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण करना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इस बदलाव से जिले में कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages