मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटन्र्स व जूनियर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2026

मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटन्र्स व जूनियर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

12 हजार नहीं, 30 हजार रूपए दिए जाने की उठाई मांग 

पांच सैकड़ा से अधिक इंटन्र्स व मेडिकल छात्रों ने निकाला मार्च

फतेहपुर, मो शमशाद । राजकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के एमबीबीएस इंटन्र्स, जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने गुरुवार को स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में इंटन्र्स और डॉक्टरों ने कॉलेज परिसर में अनुशासित ढंग से अपनी मांग प्रशासन और सरकार तक पहुंचाई। प्रदर्शन में करीब पांच सैकड़ा इंटन्र्स, जूनियर डॉक्टर और मेडिकल छात्र शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटन्र्स को वर्तमान में मात्र 12000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता है, जो अन्य कई राज्यों की तुलना में काफी कम है। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई, लंबे

मेडिकल कालेज परिसर में प्रदर्शन करते एमबीबीएस इंटन्र्स व जूनियर डाक्टर।

कार्य घंटे और मरीजों की सेवा के भारी दायित्व को देखते हुए यह राशि पर्याप्त नहीं है। इंटन्र्स ने मांग की कि उनका मासिक स्टाइपेंड 12000 से बढ़ाकर 30000 किया जाए, ताकि उन्हें सम्मानजनक आर्थिक सहयोग मिल सके और वे बिना आर्थिक दबाव के पूरी निष्ठा के साथ अपनी चिकित्सीय सेवाएं दे सकें। प्रदर्शन के दौरान इंटन्र्स और डॉक्टरों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपनी मांगें रखीं। बैनरों पर समान कार्य, समान स्टाइपेंड, काम हमारा जान बचाना, हक हमारा उचित पाना जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करना नहीं है, बल्कि सरकार और संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए स्टाइपेंड में उचित वृद्धि करेगी। पूरे प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था शांतिपूर्ण रही और चिकित्सा सेवाओं में किसी प्रकार के व्यवधान की सूचना नहीं मिली। इंटन्र्स ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगे भी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। इस मौके पर रोबिन यादव, सत्यम बरनवाल, आकाश, रोहित शर्मा, सोहराब अली, दिशा सचान सहित लगभग पांच सौ इंटन्र्स, जूनियर डॉक्टर एवं मेडिकल छात्र प्रदर्शन में शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages