बांदा, के एस दुबे । जनपद बांदा के थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी भजन सिंह ने जसपुरा थाना में थाना दिवस में शिकायती पत्र देकर रास्ते में निर्माण हो रहे कथित अवैध कब्जे की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम रामपुर से निकलने वाले संपर्क मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सड़क निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा सड़क की भूमि पर कब्जा किए जाने से आम लोगों के आवागमन में भी भविष्य में परेशानी हो सकती है।
भजन सिंह ने अपने शिकायती पत्र में मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम से मौके का निरीक्षण कराकर रास्ते की भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए तथा यदि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया जाए तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द समाधान कराने की मांग की है। वहीं, प्रशासन की ओर से शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।


No comments:
Post a Comment