सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹5,500 की मांग का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 25, 2026

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹5,500 की मांग का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

बांदा, के एस दुबे । थाना गिरवा क्षेत्र के खुरहंड गांव में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से कथित रूप से ₹5,500 वसूले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन लोग स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर गांव में पहुंचे और 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं पास युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर ₹5,500 की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार जब लोगों ने उनसे पूछा कि यह राशि किस नियम के तहत ली जा रही है और इसका क्या आधार है, तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद कुछ युवाओं ने सीधे जिलाधिकारी (डीएम) से फोन पर संपर्क किया। ग्रामीणों का दावा है कि डीएम ने स्पष्ट किया


कि ऐसी किसी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में इस प्रकार कोई शुल्क नहीं लिया जाता। ग्रामीणों का आरोप है कि डीएम से बातचीत की जानकारी मिलते ही तीनों कथित व्यक्ति वहां से अपना सामान समेटकर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के फोटो और वीडियो भी उनके पास उपलब्ध हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का गंभीर मामला हो सकता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages