सर्वेश पाठक के जन्मदिन पर युवाओं ने किया रक्तदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 15, 2026

सर्वेश पाठक के जन्मदिन पर युवाओं ने किया रक्तदान

मुस्लिम पिछड़ा समाज संगठन ने लगाया रक्तदान शिविर

फतेहपुर, मो शमशाद । भारत सरकार की पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष सर्वेश पाठक के जन्मदिन को सेवा, समर्पण और मानवता के पर्व के रूप में मनाते हुए मुस्लिम पिछड़ा समाज संगठन के तत्वावधान में श्याम नर्सिंग होम एंड ब्लड बैंक में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संकल्प लिया और समाज को मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

 ब्लड बैंक में रक्तदान करते युवा। 

शिविर का आयोजन युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फ़ैज़ान हुसैन अंसारी उर्फ लकी अंसारी व आसिफ़ रज़ा के नेतृत्व में किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान कर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। शिविर में ज़ीशान सिद्दीकी, मो. आफ़ताब, साकिब सिद्दीकी, विजय कुमार, मो. दानिश, जितेंद्र सिंह, सैफ ख़ान, मो. आरिफ, अमित मिश्रा सहित अनेक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान शिविर ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए सर्वेश पाठक के जन्मदिन को यादगार बना दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages