दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 15, 2026

दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित पक्ष ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर, मो शमशाद । पीड़ित पक्ष ने दबंगों पर पारिवारिक रास्ते पर दीवार खड़ी करने के विरोध में घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ित पक्ष ने दबंगों पर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामविशाल निवासी ग्राम सरांय अभैया, मजरे सोनही थाना असोथर ने बताया कि 12 जुलाई को पारिवारिक रास्ते व दीवार को लेकर विपक्षी रज्जन से विवाद हुआ। उसी विवाद की रंजिश को लेकर उसी दिन रात में रज्जन, अमृतलाल, छेदीलाल,

एसपी को शिकायती पत्र देने के लिए खड़े पीड़ित।

रामचन्द्र, अर्जुन, सत्येन्द्र उर्फ ननकवा समेत अन्य लोग आए और जबरन घर में घुसकर उस पर लाठी-डण्डों से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर उसकी मां बचाने आई तो उसको भी धक्कर देकर जमीन पर गिरा दिया। घटना की सूचना डायल-112 को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अधिकांश आरोपी भाग निकले। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। इतना ही नहीं विपक्षी बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से दबंगों पर एफआईआर दर्ज करवाए जाने की गुहार लगाई है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages