यूरो केयर के निःशुल्क मेडिकल कैंप में हुई स्वास्थ्य जांच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 18, 2026

यूरो केयर के निःशुल्क मेडिकल कैंप में हुई स्वास्थ्य जांच

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के नऊवाबाग स्थित यूरो केयर में शनिवार को निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। कैंप में डीएम कार्डियोलॉजी एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. अनुराग गुप्ता ने हृदय रोगों से बचाव, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में लोगों को जागरूक किया। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सलाह दी। वहीं एमसीएच यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु राज ने यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं के बारे में परामर्श देते हुए आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी। मेडिकल कैंप के दौरान कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी

मेडिकल कैंप का दीप जलाकर शुभारंभ करते चिकित्सक।

जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मरीजों को आवश्यक सामान्य दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। साथ ही ईसीजी एवं ईको जांच रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गई। संस्थान की ओर से सर्जरी के लिए फिटनेस। सर्टिफिकेट, रोजगार एवं अन्य चिकित्सकीय उद्देश्यों के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र भी जारी किए जाने की जानकारी दी गई। कैंप में केयर पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से मो. आरिफ द्वारा अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. हिमांशु राज यूरोलॉजिस्ट, डॉ. अनुभा गुप्ता, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ कोमल गुप्ता, संपत कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। चिकित्सकों ने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहने और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से तुरंत परामर्श लेने की अपील की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages