महर्षि के छात्रों ने लहराया परचम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 15, 2026

महर्षि के छात्रों ने लहराया परचम

अंग्रेजी सामूहिक गायन प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

फतेहपुर, मो शमशाद । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए फतेहपुर सहोदया समूह द्वारा आयोजित अन्तर्विद्यालयी अंग्रेजी में सामूहिक गायन प्रतियोगिता में समूह ए में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागी अनन्या सिंह कक्षा 8, सौम्या मौर्या कक्षा 8, श्रद्धा कक्षा 8, शुभी साहू कक्षा 8, स्वरा त्रिपाठी कक्षा 8 यशी यादव कक्षा 8 रहे। विजेता प्रतिभागियों को

प्रतियोगिता के विजेता महर्षि के छात्र।

प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों में असीम प्रतिभा होती है सहोदया समूह में प्रथम स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने छात्राओं की सफलता पर सभी छात्राओं का बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages