फतेहपुर, मो शमशाद । युवा विकास समिति द्वारा मलवां ब्लॉक की ग्राम सभा कोटिया के मुक्ति धाम व्यास आश्रम में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर हरित वातावरण का संकल्प लिया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बारिश का मौसम पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। अधिक से अधिक लोगों को इस मौसम में पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित
![]() |
| पौधरोपण करते युवा विकास समिति के पदाधिकारी। |
देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा करना भी प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। जब तक पौधे वृक्ष नहीं बन जाते, तब तक उनकी निरंतर देखरेख आवश्यक है। युवा विकास समिति ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और उन्हें सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं स्वच्छ भविष्य का निर्माण करें। इस अवसर पर संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, कमल वाजपेई, आचार्य देवनारायण, माधव सिंह भदौरिया, लवकुश तिवारी, हरिओम उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment