दस रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2026

दस रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

फतेहपुर, मो शमशाद । सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से मानस रक्तकेंद्र में दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए किया गया। शिविर में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 10 जागरूक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में सुभाष तिवारी, आदर्श शुक्ला, विनीत कुमार, शिवम श्रीवास्तव, आशु पटेल, निखिल कुमार, स्वतंत्र, राजा, वैभव श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार शामिल रहे। इन सभी रक्तदाताओं के इस मानवीय कार्य की सराहना

रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते लोग।

करते हुए, भाजपा जिला मंत्री रेखा सरोज, मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मानस रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर संदेश देते हुए कहा कि रक्तदान न सिर्फ किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है, बल्कि यह हमारे स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए ताकि आपातकाल में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। शिविर को सफल बनाने में भाजपा जिला मंत्री रेखा सरोज, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फ़ाउंडेशन से गुरमीत सिंह, नीतिज श्रीवास्तव, मिस्बा, सुमित और मानस रक्तकेंद्र से प्रभारी अमन यादव, अनामिका पाल व विष्णु सिंह की उपस्थिति एवं विशेष सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages