धान रोपाई के बीच बिजली संकट से किसान परेशान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2026

धान रोपाई के बीच बिजली संकट से किसान परेशान

किशनपुर पावर हाउस की आपूर्ति पर उठे सवाल

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में किशनपुर पावर हाउस से जुड़े दर्जनों गांवों के किसान बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि बार-बार बिजली कटने और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे धान की रोपाई का कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए इस समय लगातार पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन पर्याप्त बिजली न मिलने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इससे रोपाई में देरी होने के साथ-साथ किसानों की

किशनपुर पावर हाउस पर खड़े किसान।

लागत भी बढ़ रही है। किसान संजय, मैकू, राम सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठीक न होने से धान रोपाई बाधित है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि धान रोपाई के मौसम को देखते हुए किशनपुर पावर हाउस से नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उनकी फसल प्रभावित न हो। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे अपनी समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलन का रास्ता अपनाने को भी मजबूर होंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages