ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2026

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

बांदा, के एस दुबे । पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान चुनाव प्रक्रिया को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने और जनभागीदारी के माध्यम से हरित अभियान को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया। डॉ. हीरा लाल ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्रीन इलेक्शन की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए मतदान के साथ वृक्षारोपण, वृक्ष संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को जोड़ने का प्रयास किया। उनकी इस पहल को देशभर में सराहना मिली है।



सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. हीरा लाल ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है। ग्रीन इलेक्शन जैसी पहलें लोकतंत्र और प्रकृति, दोनों को मजबूत बनाने का माध्यम हैं।" उन्होंने इस सम्मान के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि ग्रीन इलेक्शन अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करेगी और हरित भविष्य के निर्माण में नई ऊर्जा प्रदान करेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages