जसपुरा क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध वसूली का सिलसिला
बांदा, के एस दुबे । जिला पंचायत से खनिज तहबाजारी शुल्क का ठेका लेने वाली महोबा की पाण्डेय ग्रुप कंपनी शुरू से ही विवादों मंे घिरी हुई है।लेकिन अभी एक सप्ताह से लगातार अवैध वसूली की शिकायतों और वीडियो वायरल होने के बाद से इस कंपनी के कर्मचारी ने सुधरने के बजाय अवैध वसूली का एक नया तरीका इजाद किया है। इस बार कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बाईक और बोलेरो से जसपुरा क्षेत्र से निकलने वाले वाहनों से दबंगई और गुण्डागर्दी के बल पर अवैध वसूली खुलेआम की जा रही है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि खबरों के प्रकाशन और सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही न होना साफ-साफ इशारा कर रहा है कि जिम्मेदारों की खुलेआम मिली भगत शामिल हैं। आप को बताते चलें कि जसपुरा क्षेत्र से बालू के स्वीकृत
डंपों से निकलने वाले वाहनों सहित अन्य कई प्रकार के माल वाहनों से महोबा की पाण्डेय ग्रुप कंपनी ने खनिज तहबाजारी शुल्क की आड़ में अवैध वसूली करना शुरू कर दिया है। बोलोरा और ब्लैक कलर की मोटर साईकिल संख्या यूपी 62 सीजेड 7982 मंे सवार होकर कंपनी के दबंग कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों को धमकाकर अवैध वसूली की जा रही है। जबकि लगातार समाचार पत्रों में खबरों के प्रकाशन और सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद भी अवैध वसूली का खेल रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जसपुरा के अलावा नरैनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत नहरी और अकेलवा के बीच मध्यप्रदेश से आने वाले वाहनों से भी प्रति चक्कर 800 से 900 रूपये दबंगई के बल पर पीली पर्ची काटकर तहबाजारी शुल्क के नाम पर वसूले जा रहे हैं। ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों व ट्रक मालिकों रोहित शिवहरे, ललित गुप्ता लल्ला, शिवम आदि ने मण्डलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अवैध वसूली करने वालों पर कार्यवाही की मांग की है। वहीं इस संबंध में सीओ प्रवीण कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान मंे आया है। कोतवाली प्रभारी को अवैध वसूली करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गये हैं। अब देखने यह है कि प्रशासन और जिला पंचायत के द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ कार्यवाही होती है।


No comments:
Post a Comment