आयुष्मान कार्ड पाना हुआ और आसान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2026

आयुष्मान कार्ड पाना हुआ और आसान

जल्द शुरू होगा नया ऑनलाइन पोर्टल

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने राज्य के पत्रकार भाइयों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया को बेहद सरल और सुगम बना दिया गया है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि विभाग पत्रकारों की सहूलियत के लिए लगातार प्रयासरत है।सूचना निदेशक ने बताया कि जिन पत्रकार बंधुओं ने आयुष्मान कार्ड के लिए पहले ही आवेदन कर दिया था, लेकिन किन्हीं तकनीकी या अन्य कारणों से उनका कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, वे अब आसानी से अपना स्टेटस देख सकते हैं। पत्रकार साथी पर जाकर अपने


आयुष्मान कार्ड की स्थिति चेक कर सकते हैं।  यदि पोर्टल पर नाम प्रदर्शित हो रहा है लेकिन उसमें कोई गलती है, तो किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए अपने संबंधित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में संपर्क कर उसे ठीक कराया जा सकता है। विशाल सिंह ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है, या जिनका आवेदन अटकर रह गया है, उनकी समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने जा रहा है। नया पोर्टल लाइव होने के बाद, पत्रकार साथी अपने संबंधित जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से पोर्टल पर अपना आवेदन सबमिट कर सकेंगे। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जैसे ही यह पोर्टल पूरी तरह तैयार होकर चालू होगा, इसकी सूचना तुरंत आधिकारिक तौर पर जारी कर दी जाएगी। सरकार के इस कदम से प्रदेश के हजारों पत्रकारों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलने में आ रही दिक्कतें पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages