माइल्स ऑफ स्माइल्स विद्यालय में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 2, 2026

माइल्स ऑफ स्माइल्स विद्यालय में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कानपुर, प्रदीप शर्मा । माइल्स ऑफ स्माइल्स विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के आकस्मिक निधन पर विद्यालय परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में विद्यालय परिवार, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्री मिश्रा का निधन शिक्षा जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने समर्पण, दूरदर्शिता एवं सेवा-भाव से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन में माइल्स ऑफ स्माइल्स विद्यालय ने शिक्षा एवं संस्कारों के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।


इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक श्री संतोष त्रिपाठी ने स्वर्गीय श्री मिश्रा के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने गुजा, घाटमपुर में पी.एल. मिश्रा इंटर कॉलेज एवं पी.एल. मिश्रा प्राइमरी स्कूल की स्थापना कर हजारों विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा प्रदान की। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री सुधीर द्विवेदी ने कहा कि राजेंद्र भैया का जीवन समाजसेवा, शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित था। उनका सरल, सहज एवं स्नेहिल व्यक्तित्व तथा समाज के प्रति समर्पण सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती प्रीति मिश्रा, प्रधानाचार्या श्रीमती इत्रिका गुप्ता, विजय मिश्रा, रघुवंश मिश्रा, स्वेच्छा सचदेवा, राकेश गुप्ता, गिरीश जी सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा के अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages