सीएसजेएमयू में क्वांटम कंप्यूटिंग पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 2, 2026

सीएसजेएमयू में क्वांटम कंप्यूटिंग पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज़ के भौतिकी विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम फंडामेंटल्स ऑफ क्वांटम कंप्यूटिंग थ्योरी एल्गोरिथम एंड एप्लीकेशंस" के चतुर्थ दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. अंजू दीक्षित ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, शोधार्थियों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को क्वांटम कंप्यूटिंग की नवीनतम अवधारणाओं एवं तकनीकी प्रगति से परिचित कराना है। कार्यक्रम  के प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ. राघवेन्द्र पाल एसवीएनआईटी, सूरत ने क्वांटम एल्गोरिथम एंड कंप्यूटेशनल एडवांटेजस विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने


विभिन्न क्वांटम एल्गोरिद्मों की कार्यप्रणाली, उनकी गणनात्मक क्षमता तथा पारंपरिक कंप्यूटिंग की तुलना में उनकी उपयोगिता के बारे में बताया। द्वितीय तकनीकी सत्र में अमन दीप सिंह ने इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस का क्वांटम कंप्यूटिंग एंड करियर" विषय पर व्याख्यान दिया।उन्होंने उद्योग जगत में क्वांटम कंप्यूटिंग के बढ़ते उपयोग, विशेष रूप से साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, औषधि खोज, वित्तीय मॉडलिंग तथा सामग्री विज्ञान में इसके अनुप्रयोगों की जानकारी दी। कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शोध संस्थानों से जुड़े बड़ी संख्या में शिक्षक, वैज्ञानिक, शोधार्थी एवं छात्र ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन समन्वय डॉ. अंजू दीक्षित एवं डॉ. शिखा शुक्ला द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages