इनवर्टर का प्लग निकालते समय युवक को लगा जोरदार करंट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 20, 2026

इनवर्टर का प्लग निकालते समय युवक को लगा जोरदार करंट

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पंडरी गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में बिजली के इनवर्टर का प्लग निकालते समय एक 23 वर्षीय युवक को करंट लग गया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया, कोतवाली क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी निवासी नवल किशोर (23 वर्ष) पुत्र राजकरण सोमवार दोपहर अपने घर में बिजली के इनवर्टर को ठीक करने या उसका प्लग


निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा। करंट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि युवक वहीं बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा। युवक को करंट की चपेट में देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages