बाइक सवार परिवार पर घोड़ों का जानलेवा हमला, पिता का पैर फ्रैक्चर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 20, 2026

बाइक सवार परिवार पर घोड़ों का जानलेवा हमला, पिता का पैर फ्रैक्चर

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । मरका थाना क्षेत्र के खरौली ताला के पास सोमवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब बाइक सवार एक परिवार पर दो बेकाबू घोड़ों ने अचानक हमला कर दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे अधेड़ का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि पत्नी और पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। मरका गांव के खैरी डेरा निवासी 50 वर्षीय तेजवा निषाद पुत्र छेदा निषाद अपनी पत्नी सतिनिया और पुत्र जयकरन के साथ तहसील के किसी आवश्यक कार्य से आए थे। दोपहर तीनों लोग बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक खरौली ताला


के पास पहुंची, अचानक दो घोड़े अनियंत्रित होकर बाइक के ऊपर चढ़ गए। घोड़ों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायलों को संभाला और आनन-फानन में एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सीएचसी बबेरू पहुँचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान तेजवा निषाद के पैर में गंभीर फ्रैक्चर पाया, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पत्नी सतिनिया और पुत्र जयकरन को मामूली चोटें आई हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages