पुलिस के डॉग स्क्वायड में शामिल हुआ ट्रैकर डॉग सूर्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 31, 2026

पुलिस के डॉग स्क्वायड में शामिल हुआ ट्रैकर डॉग सूर्या

एसपी ने पुलिस लाइंस में किया निरीक्षण

फतेहपुर, मो शमशाद । अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अब जिले में हत्या, चोरी, डकैती और अन्य जघन्य अपराधों के आरोपियों का बच निकलना पहले जितना आसान नहीं होगा। जनपद पुलिस के डॉग स्क्वायड बेड़े में अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त ट्रैकर डॉग सूर्या को शामिल किया गया है। यह हाईटेक ट्रैकर डॉग घटनास्थल से गंध के आधार पर अपराधियों के सुराग तलाशने, उनका पीछा करने और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में पुलिस की बड़ी ताकत साबित होगा।

निरीक्षण के दौरान ट्रैक्टर डाॅग सूर्या को देखते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

शुक्रवार को पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने नए ट्रैकर डॉग सूर्या और उसके हैंडलर्स का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉग की कार्यकुशलता, प्रशिक्षण और ऑपरेशन के दौरान उसकी तैयारियों का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में ट्रैकर डॉग की भूमिका बेहद अहम है और यह पुलिस की जांच प्रणाली को और अधिक मजबूत व वैज्ञानिक बनाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या, लूट, चोरी, डकैती और अन्य संगीन अपराधों के बाद घटनास्थल से मिले गंध के आधार पर ट्रैकर डॉग अपराधियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई मामलों में जहां सामान्य जांच के दौरान सुराग नहीं मिल पाते, वहां प्रशिक्षित डॉग अपराधियों तक पहुंचने का रास्ता तैयार कर देते हैं। यही कारण है कि देशभर की पुलिस अब वैज्ञानिक जांच प्रणाली में डॉग स्क्वायड को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है। फतेहपुर पुलिस के डॉग स्क्वायड में सूर्या के शामिल होने से अब जघन्य अपराधों के खुलासे की गति और सटीकता दोनों बढ़ेंगी। पुलिस को उम्मीद है कि इससे अपराधियों की गिरफ्तारी और साक्ष्य जुटाने में पहले से कहीं अधिक सफलता मिलेगी। साथ ही अपराधियों में कानून का भय बढ़ेगा और आमजन का पुलिस पर विश्वास भी और मजबूत होगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages