मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 2, 2026

मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

बांदा, के एस दुबे । लंबे इंतजार के बाद मानसून की सक्रियता के साथ जिले में झमाझम बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और फिर तेज बारिश ने पूरे क्षेत्र को तरबतर कर दिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया। किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी, क्योंकि धान समेत खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए यह बारिश बेहद लाभदायक मानी जा रही है। वहीं बच्चों ने बारिश का आनंद लिया और कई स्थानों पर लोग भीगते नजर आए।


हालांकि, तेज बारिश के कारण शहर के कुछ निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मानसून सक्रिय रहने और जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages