बरसाती बीमारियों से बचाव को बांटी होम्योपैथिक दवा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 8, 2026

बरसाती बीमारियों से बचाव को बांटी होम्योपैथिक दवा

बच्चों को दिया स्वच्छता का संदेश

फतेहपुर, मो शमशाद । बरसात के मौसम में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखने और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष औषधि वितरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय रस्तोगीगंज के 78, उच्च प्राथमिक विद्यालय महात्मा गांधी के 80 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श खेलदार नगर

बच्चों को होम्योपैथिक दवा देते रेडक्रास चेयरमैन।

क्षेत्र के 88 बच्चों सहित कुल 246 विद्यार्थियों को बरसाती बीमारियों से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। औषधि वितरण के साथ बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को भोजन करने से पहले और शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने, साफ पानी पीने तथा आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी कई संक्रामक बीमारियों का कारण बन सकती है, इसलिए स्वच्छता और समय पर बचाव बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभांगी पांडेय, पान कुमारी, मीनाक्षी श्रीवास्तव, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रबंध समिति सदस्य एवं प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहित अभियान की सराहना करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी पहल बताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages