बांदा, के एस दुबे । जसपुरा विकासखंड की खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल के खिलाफ किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि आभा अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान विभिन्न स्थानों पर भ्रष्टाचार और वसूली के आरोप पहले भी लगते रहे हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने आरोप लगाया कि जसपुरा विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा घूसखोरी और अवैध वसूली की शिकायतें लगातार
सामने आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जसपुरा क्षेत्र में कई अवैध विद्यालय उनके संरक्षण में संचालित हो रहे हैं और उनसे हर माह वसूली की जाती है। साथ ही आरोप लगाया कि विद्यालयों में फायर सिलेंडर उपलब्ध कराने के नाम पर भी ठेकेदार के माध्यम से शिक्षकों से कमीशन लिया गया।
प्यह भी आरोप लगाया गया है कि आभा अग्रवाल के पूर्व तैनाती वाले स्थानों पर भी उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगे थे। चुनाले ने कहा कि यदि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षक संगठन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी इस पूरे मामले पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसान नेता ने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जब पूरे मामले की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से लेनी चाहि तो उन्होंने अपना फोन ही नहीं रिसीव किया।


No comments:
Post a Comment