बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के शहीद पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्रगुप्त को याद करने के लिए प्रेस क्लब पूरी तरह तैयार है। 13 जुलाई को मनाए जाने वाले 'शहीद दिवस' कार्यक्रम को लेकर प्रेस क्लब बबेरू की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बबेरू के कमासिन रोड स्थित शहीद पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्रगुप्त स्मारक पार्क में आज शुक्रवार की शाम प्रेस क्लब की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 13 जुलाई को आयोजित होने वाले 'शहीद दिवस' कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना था।
इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम की जिम्मेदारी साझा की और भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि 13 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से शहीद पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्रगुप्त की पुण्यतिथि को 'शहीद दिवस' के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश कुमार चौरसिया, संरक्षक शिव विलास शर्मा, महासचिव जितेंद्र श्रीवास जीतू, कोषाध्यक्ष विनय सिंह सहित नंदू चतुर्वेदी, रामू तिवारी, कासिम खान, प्रभंजन गुप्ता, शुभम वाजपेई, अखिलेश पासवान, शिवपूजन सिंह, अजय श्रीवास्तव, नवल तिवारी और नत्थू पटेल समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment