एससी व ओबीसी वर्ग को आबादी के अनुपात में मिले राजनीतिक हिस्सेदारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 5, 2026

एससी व ओबीसी वर्ग को आबादी के अनुपात में मिले राजनीतिक हिस्सेदारी

एलएसपी का शक्ति प्रदर्शन, 2027 सत्ता में भागीदारी का लिया संकल्प

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले के मण्डवा रोड प्रेमनगर स्थित एक मैरिज लॉन में रविवार को लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के आयोजित जन अधिकार एवं सत्ता संकल्प महासम्मेलन में पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी ने 2027 के चुनाव में मजबूती से उतरने और सत्ता में सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि अब केवल नारे लगाने का समय नहीं, बल्कि सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को उनकी आबादी के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए संगठन को

महासम्मेलन में मंचासीन राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. वीरेंद्र विश्वकर्मा।

गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष भीम विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकारें गरीब, किसान और मजदूर के मूल मुद्दों से भटक गई हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नाम पर केवल वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचकर लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। पार्टी के संरक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने कहा कि लोकजन सोशलिस्ट पार्टी संविधान और सामाजिक न्याय की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, चन्द्रमान विश्वकर्मा, संजय कुमार विश्वकर्मा, सुरेश कुमार विश्वकर्मा, ननकू विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बताते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। सम्मेलन के दौरान जिले भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जय संविधान, जय भारत के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर पार्टी नेतृत्व ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू करने का ऐलान करते हुए संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान तेज करने की घोषणा की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages