सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर का शिलान्यास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 15, 2026

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर का शिलान्यास

देवेश प्रताप सिंह राठौर 


उत्तर प्रदेश, उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विधायक निधि से बनने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। डॉ. बी.आर. अंबेडकर मानव कल्याण समिति (पंजीकृत), पूरन नगर, उन्नाव की ओर से सदर विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। बता दे कि समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक निधि से पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर का निर्माण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा आम


नागरिकों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुस्तकालय एवं वाचनालय बनने के बाद क्षेत्र के युवाओं को अध्ययन के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा और उनकी शैक्षिक प्रगति में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. बी.आर. अंबेडकर मानव कल्याण समिति (रजि.), पूरन नगर, उन्नाव ने सदर विधायक पंकज गुप्ता के जनहित एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका पुनः आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages