देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश, उन्नाव - जहां एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात कर रही है वही दूसरी ओर मासूम बच्चियों के साथ दरिंदों के हौसले बुलंद है एक के बाद एक नई घटना को अंजाम दे रहे दरिंदे,नया मामला हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत मोहान का है जहां 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदे ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया मासूम 5 वर्षीय बच्ची के पीड़ित पिता ने बताया कि मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे उसकी मासूम 5 वर्षीय बच्ची को नगर के दिलशाद अली पुत्र असगर अली मोहल्ला जवाहर नगर ने टॉफी चॉकलेट का लालच देकर घर के पीछे खेतों में खींच ले गया वहां बच्ची के साथ दरिंदगी करने की कोशिश की किसी तरह से बच्ची वहां से भाग कर अपने घर पहुंची परिजनों को बात बताई जिसकी शिकायत लेकर उसका पिता असगर अली के घर पहुंचा तभी वहां
मौजूद असगर अली के पुत्रों दिलशाद अली, आशिक अली, अभिषेक पुत्रगण असगर अली मासूम 5 वर्षीय बच्ची के पीड़ित पिता को लात घुसो से पीट दिया असगर अली ने कहा जवान खून है कुछ भी कर सकता है धमकी दी अगर शिकायत लेकर पुलिस के पास गए तो ठीक नहीं होगा पीड़ित पिता प्रार्थना पत्र लेकर मोहान चौकी पहुंचा पीड़ित पिता का कहना है प्रार्थना पत्र दिए हुए लगभग कई घंटे बीत गए लेकिन अभी भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है बुधवार को पीड़ित पिता ने क्षेत्राअधिकारी हसनगंज को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई वहीं कस्बा मोहान में एक के बाद एक लगातार बढ़ती दरिंदगी की घटनाओं को लेकर नगर के लोगों में भारी आक्रोश बढ़ता जा रहा है क्षेत्राधिकारी हसनगंज से बात करने पर बताया मामला आया है जांच की जा रही है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment