गांव की समस्या गांव में समाधान अभियान के तहत लगी चौपाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2026

गांव की समस्या गांव में समाधान अभियान के तहत लगी चौपाल

धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । शासन की मंशा के अनुरूप गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत धाता विकासखंड की ग्राम पंचायत पौली स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम जन चैपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम चैपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत, आवास, सड़क, राशन, पेंशन, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते अधिकारी।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राजेंद्र यादव, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्रीष त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता राजबली, सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी शिशिर चैधरी, सहायक विकास अधिकारी कृषि अरुण कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी गोविंद कुमार, लेखपाल जगतपाल, सुपरवाइजर आशा देवी, पंचायत सहायक सलमा बानो, बीएमएम राजेश सिंह, एपीएचसी पौली के डॉ. उत्तम जायसवाल, फार्मासिस्ट असलम अली एवं समाजसेवी श्याम सिंह यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिससे उन्हें समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई का भरोसा मिला। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages