फतेहपुर, मो शमशाद । आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने वन महोत्सव मनाकर इसकी प्रासंगिकता व महत्व को असरदार तरीके से रेखांकित किया। वनों के महत्व, उपयोगिता आदि ज्वलंत मुद्दों को नृत्य, नाटक आदि के माध्यम से प्रस्तुत कर वनों के संरक्षण पर विशेष प्रकाश डाला। अपने प्रेषित संदेश में विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह ने विद्यार्थियों के इस उत्साही पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वन से प्राप्त होने वाले लाभों जैसे वनौषधियाँ, पर्यावरणीय संतुलन आदि की उपयोगिता बताई।
![]() |
| वन महोत्सव पर आरवीएस स्कूल में पौधरोपण करतीं प्रधानाचार्या। |
एकेडेमिक डायरेक्टर वीशा मोहिन्द्रा ने इस नेक काम के लिए बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता श्रीवास्तव ने कुशलता के साथ वन महोत्सव के कार्यक्रम को जीवंत कर दिया। प्रतिकूल विश्व-व्यापी जलवायु परिवर्तन के संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए उच्च कक्षा के विद्यार्थियों ने आने वाली पीढ़ियों को होने वाले गंभीर परिणामों से जनमानस को अवगत कराया द्य नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अनेक प्रकार के पशु-पक्षी की वेषभूषा में वन-जीवन के अस्तित्व के विलुप्त होने के संभावित खतरों, वातावरण में बढ़ते कार्बन-डाईऑक्साइड से होने वाले दुष्परिणामों, मानव जीवन व पशु-पक्षी के अपरिहार्य सह-अस्तित्व जैसे विश्व-व्यापी ज्वलंत मुद्दों का मानो सजीव चित्रण कर डाला। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाकर व इनके संरक्षित रखे जाने की महत्ता बताकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। जुलूस निकालकर, विभिन्न स्लोगन बनाकर, चित्रकारी आदि सशक्त माध्यमों से वन व इसके अस्तित्व की आवश्यकता पर विशेष प्रकाश डाला। अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस नेक पहल पर विचार रखते हुए इसे समय की मांग बताया।


No comments:
Post a Comment