जबरन वसूली और चोरी सहित दर्ज हैं कई मुकदमे
बांदा, के एस दुबे । जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरैनी पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास है और उस पर रंगदारी, मारपीट व चोरी के कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 02/03 जुलाई 2026 की रात थाना नरैनी पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान टीम जब ग्राम नहरी के मुकेरा माइनर के पास पहुंची, तो वहां एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में बैठा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे घेरकर पूछताछ
की और अमली तलाशी ली, तो उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। अभियुक्त की जमा तलाशी से पुलिस को निम्नलिखित अवैध सामग्री मिली गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान लाला उर्फ शमीम पुत्र जोधा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, लाला उर्फ शमीम क्षेत्र का शातिर अपराधी है, जिस पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी के संबंध में थाना नरैनी में आर्म्स एक्ट के तहत मु0अ0सं0 166/26 धारा 3/25 पंजीकृत किया गया है। आवश्यक लिखापढ़ी पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे भेजने में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही अनिल कुमार साहू चौकी प्रभारी, करतल,कांस्टेबल सुशील कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल आदर्श पाण्डेय रहे।


No comments:
Post a Comment