आवास विकास परिषद ने फायर सेफ्टी के प्रति किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 25, 2026

आवास विकास परिषद ने फायर सेफ्टी के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर, मो शमशाद । राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने प्रदेश भर में फायर सेफ्टी को लेकर जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में शनिवार को शहर की आवास विकास कॉलोनी में फायर एंड सेफ्टी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने, आग को प्रारंभिक स्तर पर नियंत्रित करने तथा सुरक्षित बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के जूनियर इंजीनियर अनूप कुमार एवं अधीक्षण अभियंता रमेश पटेल ने कहा कि हाल के दिनों में हुई अग्निकांड की घटनाओं से सबक लेने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से परिषद द्वारा लोगों को फायर सेफ्टी के

फायर सेफ्टी के प्रति जागरूक करते विशेषज्ञ।

प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को कम किया जा सके। उत्तर प्रदेश फायर सर्विस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने पर सबसे पहले बिजली की मुख्य आपूर्ति बंद करें, घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर पहुंचें, आग को फैलने से रोकने का प्रयास करें और तत्काल फायर सर्विस को सूचना दें। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिसे लोगों ने रुचिपूर्वक देखा। विशेषज्ञों ने कहा कि प्रत्येक आवासीय भवन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं सार्वजनिक संस्थानों में फायर सेफ्टी के मानकों का पालन किया जाना आवश्यक है। समय-समय पर अग्निशमन उपकरणों की जांच एवं मॉक ड्रिल से किसी भी आपदा का प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यशाला में सभासद दीपक मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने फायर सेफ्टी संबंधी जानकारी को उपयोगी बताते हुए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages