देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश उन्नाव बरसों से पानी नाली में भरता आया सफाई नहीं हो पाती कोई भी सफाई कर्मी पूर्ण रूप से सफाई पर ध्यान नहीं देता ना ही उसे क्षेत्र के सुपरवाइजर एक मामला पूरव खेड़ा मोहल्ले का सामने आया है जिसमें वरिष्ठ पत्रकार देवेश प्रताप सिंह राठौर के मकान के सामने नाली का भराव बना रहता है, इस संदर्भ में एडीएम उन्नाव को पत्र दिया गया सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र दिया गया जो को पत्र दिया गया ईओ नगर पालिका परिषद उन्नाव को कई पत्र दिये गए लेकिन कोई कार्रवाई आज तक नहीं घर में पानी घुस जाता है, पड़ोस में मुख्तार और अल्ताफ के मकान हैं जिन्होंने नाली के ऊपर निर्माण कार्य कर रखा है, जिस कारण आगे की नली वर्षों वर्षों से सफाई नहीं हो पाती है कई एक प्रार्थना पत्र नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता को प्रदान कराए गए फोन द्वारा बात होती थी परंतु सफाई के नाम से लीपा पोती करके अपनी ड्यूटी निभाकर चले जाते थे आज तक कोई भी
स्थाई समाधान नहीं निकला, जबकि भारत सरकार और प्रदेश सरकार स्वच्छता मिशन के अंतर्गत स्वच्छ भारत का निर्माण स्वच्छ प्रदेश का निर्माण किया जा रहा है। परंतु पूर्व खेड़ा देवेश प्रताप सिंह राठौर के मकान के बगल में अल्ताफ और मुख्तार ने नालियों के ऊपर अतिक्रमण और बिल्डिंग बना रखी है ऊपर अतिक्रमण बना रखा है जिसको आज तक नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता ने और वहां के स्पेक्टर,कर्मचारियों ने आज तक इसका कोई समाधान नहीं निकला प्रार्थना पत्र दिए जाते हैं, सिर्फ आकर झाड़ू लगाकर चले जाते हैं कोई भी उचित कार्रवाई नहीं हो रही है, इस संदर्भ में जिला अधिकारी महोदय को आज एक पत्र प्रदान किया गया है उनके व्हाट्सएप नंबर पर उनके पीआरओ ने आश्वासन दिया है उक्त समस्या को ध्यान रखते हुए समाधान निकाला जाएगा। नगर पालिका परिषद की उदासीनता इस तरीके से है कोई भी काम समय से वहां का प्रशासन नहीं करता है सिर्फ खाना पूरी करके चले जाते हैं, यह स्थित बनी हुई है इस संदर्भ में अगर सुधर नहीं होता है इस समस्या का नहीं किया गया तो आगे लखनऊ में इस स्थित को सक्षम अधिकारी एवं मंत्रियों के समक्ष अपनी बात रखेंगे।


No comments:
Post a Comment