खपरैल ठीक करते समय अधेड़ को जहरीले सांप ने डसा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2026

खपरैल ठीक करते समय अधेड़ को जहरीले सांप ने डसा

बबेरू /बांदा, के एस दुबे । कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर खपरैल ठीक कर रहे एक 50 वर्षीय अधेड़ को जहरीले सांप ने डस लिया। पीड़ित की हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीरा गांव निवासी गोरेलाल यादव (50 वर्ष) पुत्र सिधुवा यादव बुधवार शाम अपने घर पर मौजूद थे। बारिश के कारण घर की खपरैल से पानी टपक रहा था, जिसे ठीक करने के लिए


गोरेलाल खपरैल लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया, सांप के डसते ही गोरेलाल की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उन्हें घबराहट और चक्कर आने की शिकायत हुई। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन ने निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। जहाँ पर चिकित्सकों ने तुरंत गोरेलाल को आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, जहर के असर और बिगड़ती सेहत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बांदा स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages