माँ के नाम लगाया पौधा, हरियाली और इंसानियत का दिया संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 13, 2026

माँ के नाम लगाया पौधा, हरियाली और इंसानियत का दिया संदेश

तहरीक-ए-इंसानियत ने कब्रिस्तान में लगाए छायादार र व फलदार पौधे

श्रमदान कर झाड़-झांखड़ हटाकर परिसर किया साफ 

परवान चढ़ रहा तहरीक का एक पेड़ मां के नाम अभियान

बांदा, के एस दुबे । पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के उद्देश्य से तहरीक-ए-इंसानियत द्वारा चलाए जा रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत रविवार को कच्चा तालाब स्थित कब्रिस्तान परिसर में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर स्थित कब्रिस्तान में आम, अमरूद, नीम, आंवला, नींबू और गुड़हल सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही परिसर में उगी बबूल, कांटेदार झाड़ियां और अन्य अवांछित वनस्पतियों को हटाकर व्यापक साफ-सफाई कराई गई। अभियान में शामिल लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।


तहरीक-ए-इंसानियत के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार इमरान अली ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखें। इस अवसर पर कब्रिस्तान कमेटी के उपाध्यक्ष वसीम अली, समाजसेवी फिरोज खान, रेहान खान, समीर खान, फराज खान, अली खान, शफीक मंसूरी सहित अनेक लोगों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages