प्रशासन को गुमराह कर चल रहा फर्जी लूट का खेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 18, 2026

प्रशासन को गुमराह कर चल रहा फर्जी लूट का खेल

पोल खुलने के बाद अपर मुख्य अधिकारी को पाण्डेय ग्रुप ने सौंपा शिकायती पत्र

वीडियो वायरल होने के बाद अपर मुख्य अधिकारी को दी सफाई

बांदा, के एस दुबे । स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे में अभी तक आपने सरकार के द्वार टोल टैक्स वसूली किये जाने की बात सुनी और देखी होगी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिला पंचायत के खनिज तहबाजारी शुल्क के नाम पर महोबा की पाण्डेय ग्रुप कंपनी ने लूट मचा रखी है। यूपी तो यूपी, एमपी के भी वाहनों से तहबाजारी शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। लगातार सोशल मीडिया और अखबार की सुर्खियां बनने के बाद पाण्डेय ग्रुप के प्रोपाइटर ने प्रशासन को गुमराह करने का एक नया पैंतरा अपनाया है। इस बार फर्म संचालक ने अपर मुख्य अधिकारी को पत्र सौंपकर उल्टा ठंप संचालकों को फर्जी रवन्ना काटने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। जबकि वायरल वीडियों में साफ-साफ कर्मचारियों के द्वारा बताया जा रहा है कि वह पाण्डेय ग्रुप फर्म के


कर्मचारी हैं और ग्रुप के प्रोपाइटर सौरभ पाण्डेय के कहने पर ही रसीद काट रहे हैं। आपको बताते चलें कि जून माह समाप्त होने के बाद से ही बालू खदानों का संचालन जनपद में पूरी तरह से बंद हो चुका है। अब डंप के स्वीकृत पट्टों से ही बालू भरे वाहन जाते हैं। जबकि खनिज परिवहन शुल्क उद्गम स्थल से वसूल किये जाने का प्राविधान हैं। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर दबंगई के बल पर महोबा की पाण्डेय ग्रुप कंपनी जो कि चालू वित्तीय वर्ष में खनिज परिवहन शुल्क की जिला पंचायत बांदा की ठेकेदार है के द्वारा जसपुरा क्षेत्र में रात के समय आरटीओ और पुलिस वाले बनकर ट्रकों से अवैध वसूली करते हैं जो कोई विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट और लूट जैसी घटना पर उतारू हो जाते हैं 

इन सभी कार्य में स्थानीय लोकल के ठेकेदारों व गुंडों को रखा गया है  गिरवां क्षेत्र और नरैनी क्षेत्र के डंपों से निकलने वाले वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। बिना उद्गम स्थल के ही सारे नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। पाण्डेय ग्रुप कंपनी के कर्मचारियों की वसूली का वीडियो वायरल होने पर खबरों के लगातार प्रकाशन के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही न होना साफ-साफ इशारा करता है कि जिम्मेदारांे के संरक्षण में इस लूट का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस लूट पर कब कार्यवाही करता है। या यांे कहें कि पाण्डेय ग्रुप की कंपनी पूरे वर्ष इसी तरह से दबंगई के बल पर लूट करती रहेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages