बांदा, के एस दुबे । पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कालेज मैदान में नौ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर बन रहे वाटर प्रूफ पंडाल की जानकारी लेने पहुंचे जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सघनता से निरीक्षण किया ।पंडाल के अंदर सेफ हाउस की ब्यवस्था की गई है।पंडाल के अंदर करीब बीस हजार लोगों के बैठने की ब्यवस्था की गई है,साथ ही साथ लोगों के लिए बाथरूम की ब्यवस्था की गई है तथा पंडाल के अंदर बड़े कूलर लगाए जा रहे हैं जिससे गर्मी से निजात मिल सके। आवागमन के लिए प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा
व्यवस्था चाक चौबंद की गई है जिससे आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। जलशक्तिराज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि बामदेव की नगरी बांदा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं।इस जनपद को बडी़ सौगात मिलने वाली है,भारी बारिश भी मुख्यमंत्री के कारवां को नही रोक पायेगी। गुरुवार को सुबह 11 बजे जनसभा होगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद बांदा की दो विधानसभाओं के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, तहसीलदार बांदा विकास पाण्डेय, शिवबली निषाद जिला कार्य समिति सदस्य भा ज पा,दिनेश सिंह सिंधनकला,संजय निषाद,नायब तहसीलदार सदर धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment