बांदा में सीएम योगी की जनसभा, सदर विधायक और जिलाध्यक्ष ने किया सभा स्थल का निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 8, 2026

बांदा में सीएम योगी की जनसभा, सदर विधायक और जिलाध्यक्ष ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

30 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ के 9 जुलाई को बांदा आगमन और पंडित जे.एन. कॉलेज में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी  ने पूरी ताकत झोंक दी है। जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने रणनीति तैयार कर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इस रैली में 30 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने पंडित जे.एन. कॉलेज मैदान जनसभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। चूंकि मौसम बरसात का है, इसलिए नेताओं ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जलभराव या अन्य किसी समस्या से निपटने के लिए वॉटरप्रूफिंग और अन्य


जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल पूरी की जाएं, ताकि आने वाली जनता को कोई असुविधा न हो। इससे पहले भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला पदाधिकारियों की अहम बैठक में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सभा में ऐतिहासिक भीड़ जुटाना हमारा मुख्य संकल्प है। सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों से कम से कम 2-2 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है। लोगों को लाने-ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था प्रमुख स्थानों पर समय से सुनिश्चित कर ली जाए।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केवल बांदा विधानसभा क्षेत्र से ही हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों को सुनने पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल और ऐतिहासिक होगा। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

इस महत्वपूर्ण बैठक और निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, जिला महामंत्री निखिल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष आनंदी साहू, राजभवन उपाध्याय, ममता मिश्रा, अमित सेठ श्भोलूश्, मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, आशीष अवस्थी, धीरेंद्र सिंह धीरू, सुधीर सिंह, पंकज रायकवार और ओम प्रकाश सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages