पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली के विरोध में गुलाबी गैंग नाराज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 31, 2026

पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली के विरोध में गुलाबी गैंग नाराज

जाफरगंज थाने का घेराव कर की नारेबाजी

फतेहपुर, मो शमशाद । जाफरगंज थाने में शुक्रवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की पदाधिकारियों, प्रताड़ित महिला व उसके परिजनों ने पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली और खराब बर्ताव के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। अध्यक्ष हेमलता पटेल जाफरगंज थाने पहुंचीं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल से वार्ता की। अध्यक्ष ने पुलिस को कागजों का पुलिंदा दिखाते हुए साफ कहा कि पुलिस ने 28 तारीख की घटना का मुकदमा तो लिख लिया है लेकिन अपराधी देवर अखिलेश कुमार को गिरफ्तार न करके अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है। पुलिस की इसी सुस्ती और नाकामी के कारण अपराधी के हौसले इतने

जाफरगंज थाने का घेराव कर नारेबाजी करतीं गुलाबी गैंग की महिलाएं।

बुलंद हो गए कि उसने अगले ही दिन 29 तारीख को सोती हुई पीड़िता के बिस्तर के पास आकर छेड़खानी की और उसके बाद बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए उसका सिर फोड़ दिया और हाथ की भुजा से दांत से काटकर मांस निकाल लिया। अध्यक्ष हेमलता पटेल ने बताया कि 29 तारीख की इस खौफनाक वारदात के बाद से पीड़िता तीन दिनों तक थाने में बैठी रही, लेकिन जाफरगंज पुलिस का बर्ताव और सक्रियता बेहद शर्मनाक रही। न तो महिला का पूरक बयान दर्ज किया गया और न ही मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। देवर पीड़िता व उसके बूढ़े माता-पिता को जान से मारने की लगातार धमकियां दे रहा है। पुलिस ने आनन-फानन में बैकफुट पर आते हुए पीड़िता का पूरक बयान दर्ज करना शुरू किया और जांच के बाद धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांग किया कि 29 तारीख की जघन्य जानलेवा घटना पर धाराएं तुरंत मुकदमे में जोड़ी जाए। अगर तीन दिनों के भीतर दरिंदे देवर अखिलेश कुमार और उसे शह देने वाले सास-ससुर को जेल की सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जिला मुख्यालय में एसपी से प्रभावी वार्ता करेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सरला सिंह, उत्तरा, संयोगिता वर्मा, राजरानी, सरिता देवी आदि लोग रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages